आगर: बाबा बैजनाथ धाम में जयनारायण बापजी का जन्मोत्सव मनाया गया, पंचामृत अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया
नित्यानंद भक्त मंडल द्वारा रविवार सुबह 10 बजे से बाबा बैजनाथ धाम में विराजमान परम पूज्यनीय श्री जयनारायण उपाध्याय बापजी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री ज्योतिष जी महाराज द्वारा पंचामृत अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं विशेष श्रृंगार किया गया। सायंकाल बाहर से पधारे गुरु भक्तों द्वारा महाआरती की गई।