केरसई: बरवाडीह टैसेरा गांव में फोन पर युवती के साथ विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिमडेगा के बरवाडीह टैसेरा गांव में 22 वर्षीय उज्जवल केरकेट्टा नामक युवक के द्वारा गुरुवार को 10:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।बताया गया कि वह अपने दोस्त का ससुराल गया था और दो दिनों से किसी लड़की के साथ फोन पर लड़ाई झगड़ा कर रहा था और आवेश में जाकर उसके द्वारा यह कदम उठा लिया। इधर युवती के द्वारा ही उसके दोस्तों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुचीं।