हरदोई: शहर के मेडिकल कालेज में पैथालॉजी यूनिट में ज़मीन पर पड़ा देखा गया शव,नहीं हो सकी शिनाख्त
Hardoi, Hardoi | May 13, 2024 रविवार को आधी रात के बाद करीब तीन बजे वहां तैनात गार्ड सतीश कुमार पैथालॉजी में गश्त कर रहा था,उसी बीच उसे सैंडो बनियाइन और मटमैली पैंट पहने हुए करीब 47 साल का शख्स ज़मीन पर पड़ा दिखा। उसे इस तरह देख कर गार्ड ने टोंका और आवाज़ दी,लेकिन उधर से कोई हरकत नहीं हुई। उसके बाद उसने इमरजेंसी में सूचना दी। वहां पहुंचें डाक्टरों ने देखा तो वह शख्स मर चुका था।