कुटुंबा: पिपरा ढिबर नहर पुल से भारी मात्रा में शराब के साथ 3 बाइक जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस को देख 2 धंधेबाज फरार
कुटुंबा थाना की पुलिस ने 240 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन बाइक जब्त की है. इस क्रम में एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बाइक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. यह कार्रवाई बुधवार को थाना क्षेत्र पिपरा ढिबर नहर पुल के समीप पक्की सड़क से की गई.