हुज़ूर: भोपाल में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन की नियुक्ति पर विरोध, हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | May 3, 2025 चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) नियुक्त किए जाने के विरोध में शनिवार को प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर्स और मेडिकल टीचर्स में आक्रोश देखने को मिला। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर स्थित नई ब्लॉक 1 और 2 के बाहर बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया|