हुज़ूर: भोपाल के बड़े तालाब में इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला
Huzur, Bhopal | May 2, 2025 भोपाल के एक निजी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा 21 वर्षीय छात्र सुशांत शुक्रवार को मृत अवस्था में मिला। उसका शव बड़े तालाब से बरामद किया गया। तीन दिन पहले 30 अप्रैल को वह अपने दोस्त की बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद से लापता था। शव बुरी तरह से सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हो गई थी।