हरलाखी: पिपरौन एसएसबी द्वारा प्रतिबंधित व नशीली दवा के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को हरलाखी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों द्वारा नशीली व प्रतिबंधित दवा बाइक के साथ गिरफ्तार धंधेबाज पिपरौन गांव के राधे साह को हरलाखी पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि एसएसबी के प्रतिवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की।