### वार्ड 32 में विजय राज समरिया का तूफानी जनसंपर्क, ढोल-नगाड़ों के साथ मांगे वोट
मेड़ता सिटी। निकाय चुनाव को लेकर मेड़ता सिटी में चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। 11 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान होना है, ऐसे में प्रचार के लिए प्रत्याशियों के पास अब महज एक दिन शेष है। अंतिम समय में सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए तूफानी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी विजय राज समरिया ने ढोल-नगाड़ों के साथ वार्ड में जनसंपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं की दहलीज तक पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए और माहौल चुनावी रंग में नजर आया। विजय राज समरिया ने वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। अब मतदान से पहले प्रत्याशी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।
Merta, Nagaur | Sep 9, 2026