फूलिया कलां: राजपुरा गांव में स्पार्किंग के कारण खेत में गिरी बिजली लाइन, किसान की फसल जल गई
राजपुरा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक स्पार्किंग के चलते विद्युत लाइन टूटकर किसान के खेत में जा गिरी। घटना में किसान दुदाराम गुर्जर के खेत में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई, जिससे काफी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, खेत में उस समय किसान परिवार के सदस्य गेहूं की कटाई कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग खेत के किनारे मौजूद थे।