मढ़ौरा: अनुमंडल सभागार में एसडीओ व एसडीपीओ ने बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की
Marhaura, Saran | May 27, 2026 मढ़ौरा अनुमंडल सभागार में बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसडीओ निधी राज व एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास ने संयुक्त रुप से शांति समिति का बैठक किया। एसडीओ ने बुधवार की दोपहर बारह बजे बताया कि बकरीद पर्व को शांति संपन्न कराने के उद्दय से बैठक किया गया और अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ती की गयी है।