बहराइच: महाशिवरात्रि को लेकर विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं, विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं: DM
जिले में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। पानी की व्यवस्था की जाएगी। DM मोनिका रानी ने बताया कि आगामी पर्व को लेकर हम तैयारियां कर रहें हैं और आज शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।