बहराइच: रामगांव थाना क्षेत्र इलाके में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, खैरीघाट का रहने वाला था मृतक
बहराइच-नानपारा मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र के चौपाल सागर के पास हादसे में मृत मिले व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार का रहने वाला था और शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था।खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर धोबियाहार निवासी दिनेश रविवार की रात एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। जहाँ मौत हो गई।