बहराइच: सहायक संभागीय कार्यालय परिसर में वाहन नीलामी के दौरान हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
एआरटीओ कार्यालय परिसर में कबाड़ वाहनों की नीलामी के दौरान ऊंची बोली लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने व्यापारी को पीट दिया। एआरटीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने बताया कि परिसर में वाहनों की नीलामी चल रही थी। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई है। अब वीडियो वायरल हो गया है।