बहराइच: झिगहा घाट पर सरयू नदी में मिला युवक का शव, मंगलवार से गायब था मृतक
जिले के किशुनपुर मीठा ग्राम पंचायत के टिकुवापारा गांव निवासी एक युवक मंगलवार शाम को गायब हो गया था।बुधवार सुबह उसका शव शहर से सटे सरयू नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर मीठा गांव निवासी हेमराज वर्मा (30) पुत्र जगेश्वर प्रसाद डूब मिला,पुलिस जांच में जुट गई।