बहराइच: रामनगर में विवाह समारोह में खाने को लेकर बारातियों और जनातियों में हुई मारपीट, एक की मौत व एक घायल
जिले के रामनगर गांव में मंगलवार रात को बरात आई। खाने को लेकर रात 11 बजे बरातियों और गांव के लोगों में विवाद हो गया, जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक बराती की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। मृतक बराती के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।