फुल्लीडूमर: खजाना गांव में रास्ता विवाद को लेकर पड़ोसी ने युवक को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
खेसर थाना अंतर्गत खजाना गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में 25 वर्षीय रामचंद्र मंडल नामक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर एवं आंख के पास गहरा जख्म है। इलाज करा रहे जख्मी ने बताया कि रास्ता विवाद के बाद उसके पड़ोसी हाथापाई पर उतर आए और लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।