इंदौर: जबलपुर हाईकोर्ट ने बीआरटीएस हटाने का फैसला सुनाया, 12 साल चली सुनवाई के बाद आया फैसला
Indore, Indore | Feb 27, 2025 इंदौर में बीआरटीएस को हटाने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सुरेश कैत की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई की, जिसमें इंदौर के बीआरटीएस को हटाने का आदेश दिया गया। जिसमें याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी ने बताया कि यह याचिका उन्होंने वर्ष 2013 में दायर की थी, जिसमें उन्होंने बीआरटीएस को हटाने की मांग की थी। जिसपर अब यह फैसला आया है।