इंदौर: छोटा बांगड़दा के कपड़ा व्यापारी का अपहरण, पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद किया, 3 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 27, 2025 इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के छोटा बांगड़दा में रहने वाले व्यापारी पवन जैन का कुछ लोग ने अपहरण कर लिया था। जिसमें अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी की पत्नी ने फोन लगाकर तीन लाख रुपयों की मांग की थी। जिसमें आरोपियों द्वारा एक अकाउंट नंबर भी फिरौती की रकम डालने के लिए भेजा गया था। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और व्यापारी पवन जैन को शिवपुरी से मुक्त करा लिया।