इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के व्यक्ति से रिसॉर्ट बुकिंग के नाम पर हुई ₹84 हजार की ठगी, फरियादी ने गूगल से खोजा था नंबर
Indore, Indore | Feb 27, 2025 इंदौर में एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिसॉर्ट होटल की ऑनलाइन बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट के माध्यम से 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। फरियादी, जो नासिक में होने वाले पारिवारिक फंक्शन के लिए रिसॉर्ट की बुकिंग कर रहे थे। जिसके चलते वह ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों के बैंक अकाउंट फ्रिज करवाया है।