इंदौर: पीथमपुर प्लांट में यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन शुरू होगा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संभागायुक्त ने दी जानकारी
Indore, Indore | Feb 27, 2025 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कल से पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी के प्लांट में यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन शुरू होगा। यह कदम जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर उठाया जा रहा है। पहले चरण में करीब दस टन कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के आधार पर कचरा निष्पादन प्रक्रिया कल से शुरू की जाएगी।