मंझनपुर: जमीन के लालच में सौतेली मां की हत्या, चरवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को चपहुआ मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के थाना चरवा क्षेत्र में एक महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन विवाद में अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की यह वारदात रविवार की शाम को हुई थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।