मंझनपुर: सराय अकिल के सिपाही को वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो पर शुरू हुई जांच, एएसपी ने दी जानकारी
सराय अकिल थाने के एक सिपाही का इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वर्दी में बने इस वीडियो को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अनुशासन का उल्लंघन किया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो सराय अकिल थाने के एक सिपाही का है।