मंझनपुर: 8 चोरी की बाइकें व अवैध असलहे के साथ मंझनपुर पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार
मंझनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। चोरी की दो मोटरसाइकिलों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल आठ चोरी की बाइकें और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। गिरोह का संचालन कौशाम्बी और आसपास के जनपदों में फैला हुआ था।