मंझनपुर: महेवाघाट इलाके में हत्या के प्रयास में शामिल महिला फरार, एक साथी गिरफ्तार, जानकारी दी एडिशनल एसपी ने मंझनपुर में
एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर पत्रकारों को मंझनपुर कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया है कि 26 जून को अढ़ोली गांव में एक बुजुर्ग पर महिला द्वारा चाकू मार कर हत्या का प्रयास किया गया था। प्रकाश में आए एक अभियुक्त लव कुश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चाकू मारने वाली प्रीति गौतम अभी गिरफ्त से बाहर है और फरार चल रही है।