मंझनपुर: कौशांबी में नशे के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 101 किलो गांजा और 2 लग्ज़री कारें जब्त, मंझनपुर में हुआ खुलासा
कौशांबी जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) झांसी और मंझनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ से संचालित हो रहे इस तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य का 101 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।