खूंटपानी: रेनबो क्लब केयाडचालोम की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, जीएस ब्रदर्स लेदराडीह बनी विजेता
खूंटपानी प्रखंड के केयाडचालोम में रेनबो क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार शाम लगभग पांच बजे समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा तथा विशिष्ट अतिथि