डॉ. अंबेडकर नगर: बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए हेरिटेज ट्रेन का संचालन बढ़ा, अब पांच दिन चलेगी
इंदौर के पर्यटन क्षेत्र पातालपानी से कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के फेरों में रेलवे ने वृद्धि की है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन के बजाय पांच दिन चलेगी। रेलवे पीआरओ से मंगलवार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार अब सोमवार और गुरुवार को छोड़कर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ट्रेन का संचालन किया जा