हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रतिनिधियों की घोषणा की
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को अपने प्रतिनिधियों की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कटकमसांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि के रूप में सुमन कुमार अंगद, सदर प्रखंड के कार्यालय प्रभारी के रूप में बिरजू कुमार रवि तथा कटकमसांडी प्रखंड के कार्यालय प्रभारी के रूप में मिथिलेश राणा को मनोनीत किया है।