जितेंद्र नरवाल सागड़ी(रादौर विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
यमुनानगर में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल!
युवा कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
जितेंद्र नरवाल सागड़ी ने कहा कि कल जिस तरह सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदयभानु चिब जी को वाटर कैनन से निशाना बनाया गया, वह बेहद शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की लाठियां और पानी की बौछारें युवाओं और छात्रों की आवाज को दबा नहीं सकतीं। युवा कांग्रेस जनता के मुद्दों और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस मौके पर साहुल चौधरी (एनएसयूआई जिला अध्यक्ष), हर्षुल शर्मा, केशव और संदीप बग्गा भी मौजूद रहे।
📍 यमुनानगर | विशेष रिपोर्ट🎥 Rashtriya Kadam News