प्रतापपुर: प्रतापपुर में राजधराना चौक पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधराना चौक कॉलेज चौक में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच युवाओं ने मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किए। आयोजन स्थल पर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।