बरेली: बरेली मंडी में किसानों का सम्मान, कृषि यंत्रों की सौगात; संजीव अग्रवाल ने कहा- समृद्ध किसान ही बनाएगा यूपी को सर्वोत्तम
बरेली मंडी परिसर में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किसानों को कृषि यंत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का किसान तेजी से समृद्ध हो रहा है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के साथ किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से बेहतर उत्पादन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।