उत्पादन वनमंडल मंडला में अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यशैली और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाते मंगलवार को 3 बजे शिकायत पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा है। ज्ञापन में वित्तीय स्वीकृतियों में देरी, भुगतान लंबित रहने, श्रमिकों व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, एरियर टीए डीए भुगतान न होने और अत्यधिक कार्य दबाव की शिकायत की गई है।