हज़ारीबाग: हजारीबाग़ बाज़ार समिति में चार विधानसभाओं के लिए आज होगी मतगणना
हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा,21 बरही,24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना आज शनिवार को होने वाली हैं। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में सुबह 7 बजे तक तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए अलग- अलग काउटिंग हॉल और प्रवेश द्वार बनाये गये है|