चौरीचौरा: ऑटो के नंबर लगाने को लेकर दो चालकों में भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे टेंपो स्टैंड में गाड़ी का नंबर लगाने और सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों चालक आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है।