सागर नगर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम में बैठक, निगमायुक्त ने की समीक्षा
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के संबंध में नगर निगम के सभी इंजीनियरों, स्वच्छता अधिकारी, जोन प्रभारियों एवं स्वचछता निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में निगमायुक्त ने सभी जोन प्रभारियों से उनके अंतर्गत आने वाले वार्डाे में की जा रही स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी ली, उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जोन प्रभारियों को निर्देश दिये ।