सागर नगर: मकरोनिया में वृद्ध महिला से बदमाशों ने 1 लाख रुपये की नोटों की गड्डी की जगह कागज का पैकेट थमाकर मंगलसूत्र ले गए, पुलिस जांच कर रही है
मकरोनिया में श्रृंगार बेचने वाली वृद्ध महिला से एक अलग तरह की ठगी का मामला सामने आया है। दो बदमाश एक लाख की नोटों की गड्डी की जगह कागज का पैकेट थमाकर मंगलसूत्र ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।