सागर नगर: शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरा फैलाने पर निगम प्रशासन ने दुकानदारों पर की कार्रवाई, वसूला ₹30500 का जुर्माना
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन और सागर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने हेतु किये जा रहे कार्यों का बुधवार को शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता में लापरवाही करने वाले व्यापारी दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही कराई। कार्यवाही मे निगम प्रशासन ने दुकानदारों से ₹30500 का जुर्माना बसूला।