टीकमगढ़: टीकमगढ़: बानपुर पुल पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, नदी में गिरने से बची
बीती देर रात एक तेज रफ्तार डिजायर कार नदी के पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि वाहन नदी में गिरने से बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी तेज था, हालांकि सुबह करीब 9 बजे तक मौके पर कार मौजूद नहीं मिली। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।