हरिद्वार: सुभाषगढ़ के पास हरिद्वार लक्सर मार्ग पर आया विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर सुभाषगढ़ गांव के पास सड़क पर एक विशालकाय अजगर आने से अफरा तफरी मच गई। देर रात सड़क पार करते हुए करीब 12 फुट लंबे अजगर को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों के वाहन थम गए। काफी देर तक अजगर सड़क पर रेंगता रहा और फिर सड़क पार कर फिर से जंगल में चला गया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर अजगर का सड़क पार करते हुए ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।