हरिद्वार: सोमवार रात मोतीचूर फ्लाईओवर पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, लंबा जाम लगा, कई लोग घायल हुए
सोमवार रात करीब 9:15 बजे मोतीचूर फ्लाईओवर पर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो ट्रैवलर के पलटने से देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने टेंपो ट्रैवलर से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।