हरिद्वार: नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास अभियान चलाकर जेसीबी से तोड़ा अवैध अतिक्रमण, जब्त किया सामान
हरिद्वार नगर निगम की टीम ने सोमवार को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं कई अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। बता दे कि लंबे समय से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमाया हुआ था लेकिन नगर निगम की टीम ने सब अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।