चोरी के जेवरात समेत युवक गिरफ्तार
कोंच। कैलिया पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी रामकुमार निवासी किशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए मंगलसूत्र, चांदी के जेवरात और 790 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
#कोंच #कालपी #जालौन #माधौगढ़ #उरई
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026