आमला: आमला के चंद्रभाग नदी पुल पर नगरपालिका ने लगाई रेलिंग, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Amla, Betul | Jul 13, 2026 आमला तहसील में 13 जुलाई को 5 बजे करीब आमला नगरपालिका परिषद आमला द्वारा चंद्रभागा नदी पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाई गई। रेलिंग लगाने से अब वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। वार्ड वासियो की लंबे समय से मांग कर रहे थे। नगरपालिका ने मांग पर कार्रवाई करते हुए पुल पर रेलिंग का निर्माण कराया हैं।