देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून ने राजपुर रोड स्थित सीएसएल बैंक की शाखा को किया सील, मामला ऋण बीमा धोखाधड़ी का है
पति की मृत्यु के बाद चार बेटियों की मां प्रिया को राहत देने के बजाय प्रताड़ना देने वाले सीएसएल बैंक पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बीमित ऋण के बावजूद एक साल से क्लेम और नो ड्यूज देने से इनकार कर रही बैंक शाखा को डीएम के आदेश पर सील कर दिया गया है।