देहरादून: महिला कांग्रेस ने बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ निकाला न्याय मार्च, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार
उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों के खिलाफ न्याय मार्च के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह मार्च सेंटरियो मॉल से राज भवन की ओर आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया।