देहरादून: मूसलाधार बारिश से देहरादून में जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, मसूरी में हुआ भारी भूस्खलन
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने देहरादून मसूरी समेत पूरे प्रदेश में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मसूरी में पुराना टिहरी बस स्टैंड के पास भारी भूस्खलन हो गया, जिससे एक बड़ा पेड़, पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इस कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।