देहरादून: देहरादून शहर के कई इलाकों में कूड़ा उठान बना सिरदर्द
देहरादून शहर के कई इलाकों में कूड़ा उठान को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। नगर निगम के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि–"पुरानी कंपनी को लगातार शिकायतें मिलने के बाद हटाया गया था। शुरुआत में नई व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब हमने अपनी गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है, जिससे शिकायतें काफी कम हुई हैं।