बेतिया: बेतिया ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह का विदाई समारोह हुआ संपन्न
आज 21 जुलाई सोमवार शाम करीब 5 बजे बेतिया यातायात थाना परिसर में ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के कई अधिकारी, कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने कहा, "अब मेरी पदस्थापना कटिहार जिले में एसडीपीओ के रूप में हुई है। बेतिया में बिताया गया कार्यकाल मेरे लिए यादगार रहेगा।