बेतिया: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर में जुटी भीड़
बेतिया से खबर है जहां आज 21 जुलाई सोमवार करीब 6बजे सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर बेतिया सहित पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर के सागर पोखरा स्थित प्रसिद्ध मनोकामना शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए महिला