बेतिया: लौरिया टोल टैक्स के पास सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल; हालत गंभीर होने पर पटना रेफर
बेतिया से खबर है जहां आज 21जुलाई सोमवार करीब 5:30 बजे लौरिया टोल टैक्स के समीप एक पिकप ने पेड़ में टक्कर मार दी जिसमें चालक और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार हेतु बेतिया रेफर कर दिया जहां बेतिया लाने के दौरान एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया